10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चहुंओर मातारानी की अगवानी का उल्लास, घर घर हुई घट स्थापना

चहुंओर मातारानी की अगवानी का उल्लास, घर घर हुई घट स्थापना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pramod soni

•

Updated: 30 Sep 2019, 12:32 PM IST

चहुंओर मातारानी की अगवानी का उल्लास, घर घर हुई घट स्थापना

चहुंओर मातारानी की अगवानी का उल्लास, घर घर हुई घट स्थापना

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. मातारानी की अगवानी के लिए सुबह से लेकर शाम तक चहुंओर उल्लास नजर आया। शुभ मुहुर्त में घट स्थापना पूजा अनुष्ठान हुए वही विभिन्न पांडालों में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को माता के जयकारों और ढोल नगाड़ों के बीच ले जाया गया। इससे पूरे दिन माहौल धर्ममही रहा। माता का दिन रविवार को घट स्थापना के साथ ही मंदिरों में दर्शनों की भीड़ रही। वही धार्मिक संगठनों, दलों एवं मित्र मंडलो ने पांडालों में शुभ मुहुर्त में माताजी की प्रतिमाओ को स्थापित किया। इन पांडालों में नौ दिन रात को डांडिया व गरबा नृत्य होंगे। नवरात्रा के पहले दिन देवरो, स्थानको, माताजी के मंदिरों के साथ ही कई घरों में घट स्थापना के साथ ही जवारे भी बोए गए। वही माता मंदिरों में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश व धूप से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किये है। नीमज माता मंदिर पर श्रृद्धालुओं को विभिन्न संगठनों ने प्रसाद व फल व शीतल पेय प्रदार्थ वितरित किये गये। शक्ति के नौ दिवसीय आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हुआ। इस पर्व पर अलसुबह से शहर के प्रमुख माता मंदिर अम्बामाता, नीमज माता, बेदला माता, अन्नपूर्णा माता, कालका माता, चामुंडा माता, करणी माता सहित कई मन्दिरो में श्रद्धालुओ की विशेष भीड़ उमड़ी। अधिकांश मंदिरों में सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ जवारे बोए गए। इधर कई लोगों ने घरों में देवताओं के स्थानको पर भी घट स्थापना के साथ जवारे बोए गए। मन्दिरो में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का माता के दर्शन करने पहुचना शुरू हो गया। इस दौरान सुबह 9 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर पहुंचे। इस दौरान कई मन्दिरो में श्रद्धालुओं की कतारें लगी। दोपहर में रिमझिम बारिश में भी श्रृद्धालु माता के दर्शनों को कतार में लगे रहे। शाम को भी मंदिरो में 7 से 9 बजे के बीच श्रद्धालुओं के पहुचने का क्रम अधिक रहा। शाम को आरती में भी माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।कन्याओं का पूजन कियागणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में रविवार को अभिजीत मुहूर्त में मंदिर में सुबह 9 बजे घट स्थापना की गई। इस दौरान सुबह से ही मदिर में भक्तों की कतारें लगी। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया।