थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए गोविन्द मीणा, मनीष मीणा उर्फ मनीषा, नारायण मीणा, मनीष मीणा उर्फ मन्नू, नारायण सागवाडा तथा शान्ति लाल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, महिला के कपड़े, 4 धारदार छुर्री, रस्सा, लट्ठ, मिर्ची पाउडर, हाईवे पर वाहन चालकों से लूटे गए 6 मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद की। आरोपियों ने हाईवे पर लूट की 12 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी गोविन्द मीणा द्वारा मौके से भागने के प्रयास के दौरान बरसाती नाले में गिरने से पैर में चोट आई है।