नवगठित 4 ग्राम पंचायतों में पहली बार महिला सरपंच
सराड़ा. उपखण्ड सभागार में शनिवार को सेमारी व सराड़ा ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्डपंचों की लॉटरी निकाली गई। सराडा उपखंड अधिकारी दिनेशचंद्र धाकड़ के सान्निध्य में सराड़ा व सेमारी की कुल 68 ग्राम पंचायतों के सरपंचो के साथ 560 वार्ड पंचों के लिए आरक्षण लॉटरी निकली। इसमें सराड़ा पंचायत समिति की नवगठित खोड़ी महुड़ी, उदपुरिया जागिर, गामड़ी व डिंगरी ग्राम पंचायत की लॉटरी में पहली बार महिला सरकार तय हुई। सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, इंटाली सरपंच लालसिंह मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश चौधरी सराड़ा तहसीलदार डायालाल डामोर, विकास अधिकारी अनिल पहाडयि़ा व दर्जनों लोगों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। सराडा पंचायत समिति में नवगठित 8 ग्राम पंचायतों में से 4 ग्राम पंचायतों में पहली बार महिलाओं को सरपंच की सीट के लिए मौका मिलेगा। इसी प्रकार लॉटरी देवपुरा, नाल अलंकार, केजड़, सेमाल, निंबोदा, खबर, केवड़ा खुर्द,भालडिय़ा, पाड़ला, चावंड, गातोड़, डेलवास, नठारा, झाड़ोल, थाना, अमरपुरा, सगतड़ा, खोड़ी महुड़ी, उदपुरिया, गामड़ी, डिगरी, ग्राम पंचायतों पर महिला सरपंच बनेगी दूसरी ओर नेवातलाई सिंगटवाड़ा, ओडा, पिलादर, सरसिया, कातनवाड़ा, जावद, सेपूर,सराडा, परसाद, कलात, श्यामपुरा, वीरपुरा, नईजर, खबर, अदवास,पलोदड़ा, ढेलाई, धावडिय़ा, बगरूवा, पहाड़ी ग्राम पंचायतों पर ओपन सीट का आरक्षण रहेगा। सराड़ा व सेमारी की समस्त सरंपचों की सीटें एसटी के आरक्षित है । udaipur political news सेमारी पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों क े लिए निकाली गई लॉटरी में क्षेत्र की नवगठित कानपुर में ओपन तो उदातफला में महिला सरंपच के लिए पहली बार मौका मिला।