4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में दर्दनाक हादसा: कूलर में पानी भर रहे डॉक्टर की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद जोर-जोर से चिल्लाए और बेहोश हो गए

Udaipur News: उदयपुर में कूलर में पानी भर रहे रेजिडेंट् डॉक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। डॉक्टर रवि शर्मा खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 19 Jun 2025, 11:54 AM IST

Udaipur news

Doctor dies of electric shock (Photo: Patrika)

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक डॉक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। मामला रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का है।


बता दें कि बुधवार देर रात कूलर में पानी भरते समय यह हादसा हुआ। डॉक्टर जैसे ही कूलर में पानी भर रहे थे, वैसे में कूलर में से करंट लग गया, जिससे वे झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

खेरवाड़ा में पोस्टेड थे

जानकारी के मुताबिक, मृतक डॉक्टर रवि शर्मा खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थे। मेडिकल कॉलेज के चेतक सर्किल स्थित पीजी हॉस्टल में अपने चचेरे भाई प्रशांत के पास दो-तीन दिन से रुके हुए थे।

यह भी पढ़ें : बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की करंट से मौत, SMS में मोर्चरी के बाहर हो रहा प्रदर्शन, मुआवजे और नौकरी की मांग


भाई नाइट ड्यूटी पर था

मृतक डॉक्टर रवि शर्मा, एमबी हॉस्पिटल में ज्वाइन करने वाले थे। उनके चचेरे भाई प्रशांत की ड्यूटी रात में थी। जब हादसा हुआ उस समय रवि कमरे में अकेले थे। करंट लगने के बाद जोर-जोर से चिल्लाए और फिर बेहोश होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें : मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर


सीपीआर के बाद भी जान न बची

बता दें कि हादसे का पता चलते ही पास के कमरों में रहने वाले दूसरे रेजिडेंट्स डॉक्टर दौड़े-दौड़े आए। तुरंत रवि शर्मा को सीपीआर दी गई, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।