यहां संभागीय आयुक्त कार्यालय में मंगलवार शाम को विभागों की बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरएनटी प्राचार्य डॉ. माथुर प्रजेन्टेशन दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सरकारी अस्पताल साफ सफाई की वजह से मात खा रहे हैं। आरएनटी राज्य का पहला ऐसा अस्पताल है, जिसके शौचालयों के बाहर क्यूआर कोड लगे हैं। सफाई नहीं होने पर कोई भी इसे स्केन कर शिकायत भेजता है तो महज आधे घंटे में सफाई हो जाती है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन बेड पर अलग-अलग कलर की चद्दर लगाई जाती है। आरएनटी व उसके समद्ध अस्पताल प्रतिमाह सर्वाधिक इनकम दे रहे हैं। इन नवाचारों से सीएम प्रभावित हुए और उन्होंने अन्य मेडिकल कॉलेजों व विभागों में भी इसे लागू करने के लिए कहा।