29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
video : थाइलैण्ड में उदयपुर के वैभव ने जीता सिल्वर मैडल, बढ़ाया देश व राजस्‍थान का मान..
Play video

video : थाइलैण्ड में उदयपुर के वैभव ने जीता सिल्वर मैडल, बढ़ाया देश व राजस्‍थान का मान..

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर. 12वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड (आईईएसओ) में दसवीं के छात्र वैभव खटेड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व करते सिल्वर मैडल जीतकर मेवाड़ का गौरव बढ़ाया है। वे शुक्रवार को उपलब्धि हासिल कर जब शहर लौटे तो एयरपोर्ट पर दादा-दादी चैनरूप और सरोज देवी सहित पापा-मम्मी राजकुमार व विनयलता खटेड़ स्वागत करने मौजूद रहे। घर आने पर पड़ौसियों व स्कूली मित्रों सहित अन्य परिजन भी बधाई देने और मुंह मीठा कराने पहुंच गए। इससे पूर्व देश भर से चयनित बच्चों की चैन्नई में प्री डिपार्चर ट्रेनिंग के बाद रायपुर के अभिनव सहित वैभव को फाइनल स्टेज के लिए थाइलैण्ड जाकर 55 अन्य देशों के सम्मुख अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। इनके बिना सफलता संभव नहीं इतनी बड़ी उपलब्धि‍ और भावी योजना के बारे में पूछे जाने पर वैभव कहते हैं ‘सतत कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव के प्रयासों के अलावा माता-पिता और परिजनों की आशीष के अलावा जियोलोजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के योगदान, सेंट मैरीज स्कूल और चैन्नई कैंप की टीचर्स हेमा आचूरियन और गोदावरी का योगदान स्मरणीय रहा। अब अगला लक्ष्य कैमिस्ट्री ओलम्पियाड में किस्मत आजमाकर इंजीनियर बनना है।’