उदयपुर. बरसात के अभाव में खाली पड़े बांध और उतरते झीलों के स्तर को लेकर जलदाय विभाग ही नहीं, शहरवासी भी चिंतित हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सर्दी बीतते ही जल संकट उत्पन्न होने की आशंका सता रही है। अगले मानसून तक जैसे-तैसे स्थिति काबू में रखने, पानी की भरपाई करने के लिए जलदाय विभाग ने प्लान बनाया है। नए प्रस्तावों में नलकूप खुदेंगे, वहीं पाइपलाइनों की मरम्मत होगी। इस बंदोबस्त में पूरे 55 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने प्रस्ताव जयपुर मुख्यालय भेजे हैं, जिन पर स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होंगे।