उदययुर.भरतपुर. भरतपुर न्यायालय ने एक पूर्व आरएएस अधिकारी पूरन चंद गुप्ता, आरएएस अधिकारी रामनिवास मेहता (डीटीओ जोधपुर) व नवलपुरा निवासी भगवान सहाय मीना को एक खातेदार की आराजी में अतिक्रमण कर फसल को नष्ट करने के आरोप में एक-एक वर्ष के साधारण कारावास से दंडित किया गया है। उसी दिन बाद में जमानत भी मिल गई। मेहता वर्तमान में यूआईटी सचिव के पद पर तैनात है। मामले को लेकर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया। चालान पेश हुआ, जिसमें न्यायालय ने साक्ष्य लेने व दोनों पक्षों की बहस सुनी। न्यायालय भुसावर की न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता सैनी ने रामनिवास मेहता, पूरनचंद गुप्ता, भगवान सहाय मीना को दोषी पाया गया। न्यायालय ने तीनों को एक-एक वर्ष का साधारण कारावास से दंडित किया गया है।