11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अब नहीं रहेगा दुर्घटनाओं का खतरा, शहर के ट्रांसफार्मर के चारों और लगेगी फेंसिंग

उदयपुर. शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगे ट्रांसफार्मरों के चारों और फेंसिंग से सुरक्षा की जाएगी।

2 min read
Google source verification
video: fencing around transformer in udaipur

धीरेन्द्र कुमार जोशी /उदयपुर. शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगे ट्रांसफार्मरों के चारों और फेंसिंग से सुरक्षा की जाएगी। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगी। इसको लेकर सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही नगर निगम द्वारा यह कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। शहर में हर जगह ट्रांसफार्मर व्याप्त है। इनमें भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ ही प्रमुख मार्गों पर भी मौजूद है। शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों पर मौजूद ट्रांसफार्मरों आसपास थड़ी वाले, केबिन और ठेला व्यवसायी काबिज है।

ऐसे में यहां दिनभर भीड़ भी लगी रहती है। कई जगह पिलर बक्सा खुला रहता हैं, कई जगह ड्रॉप आउट फ्यूज भी नीचे लगे रहते हैं। इससे हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इन ट्रांसफार्मरों के आसपास फेंसिंग करने का निर्णय लिया गया। तैयार हो रही सूची अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एसके सिंहा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की संभावना होने के चलते नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग और वार्ड मेंबर नानालाल बया से चर्चा की गई।

READ MORE: Highway Mini Nest: बस दो माह का इंतजार और देशभर के टोल प्लाजा पर बनेंगे हाईवे मिनी नेस्ट, मिलेगा चाय, पानी, कॉफी और पैकेट में बंद खाना

उन्होंने इसके लिए स्वीकृति प्रदान की है। ऐसे में हम दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर की सूची तैयार करवा रहे हैं। जल्द ही यह सूची नगर निगम को उपलब्ध करवाई जाएगी। पत्रिका ने उठाया मुद्दा उल्लेखनीय है कि गत 31 अक्टूबर को जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान ट्रांसफार्मर बस्ट होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगे दुर्घटना संभावि ट्रांसफार्मरों को लेकर दो नवंबर को चंद फीट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर, शहर में कई जगह मौत का साया शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर के चारों और सुरक्षा करने का निर्णय लिया।