6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO : मैं अविनाश पांडे बोल रहा हूं, आपका पसंदीदा कैंडिडेट बताओ
Play video

VIDEO : मैं अविनाश पांडे बोल रहा हूं, आपका पसंदीदा कैंडिडेट बताओ

कांग्रेस
Google source verification

मुकेश हिंगड़/ उदयपुर. कांग्रेस में टिकट को लेकर नई दिल्ली से मोबाइल पर रायशुमारी हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए शक्ति प्रोजेक्ट में पंजीकृत लोगों को हाइकमान से फोन आ रहे है और उसमें बीप बजते ही पसंदीदा प्रत्याशी का नाम बताना होता है। उदयपुर में भी ऐसे कई फोन आए हैं। जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता,आमजन शक्ति प्रोजेक्ट में पंजीकृत है उनके पास रिकार्ड की हुई आवाज में फोन आता है मैं अविनाश पांडे बोल रहा हूं आपके विधानसभा में आपका पसंदीदा प्रत्याशी का नाम बताए, बीप बजने के बाद आप नाम बताए। करीब पांच से सात सैकण्ड के बीच विधानसभा के साथ पसंदीदा प्रत्याशी का नाम बताना होता है। उदयपुर शहर व देहात के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के पास यह फोन आया है। शहर के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात के अध्यक्ष लालसिंह झाला, कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा ने भी इस तरह के फोन आने की जानकारी दी है। इन्होंने इस पर अपना पसंदीदा दावेदार बताया। कुछ ने अपनी दावेदारी भी लगे हाथ जता दी।


पहले संदेश आता है कि फोन आएगा
शक्ति प्रोजेक्ट में पंजीकृत सदस्य को उसके नाम से संबोधित करते हुए उसके मोबाइल पर एसएमएस आता है। उसमें लिखा होता है कि आपके पास एक महत्वपूर्ण विषय पर कॉल आएगा, कृपया कॉल का जवाब दे, आपका अविनाश पांडे।

अब समझ आया शक्ति प्रोजेक्ट
इस तरह फोन पर रायशुमारी की जानकारी जब कांग्रेस के दावेदारों को लग रही है तो अब उनको लगा कि शक्ति प्रोजेक्ट क्या है? जिन दावेदारों ने शक्ति प्रोजेक्ट पर अच्छा काम किया है, अपनों को जोड़ा है वे मन ही मन मान रहे है कि उनका नाम जरूर समर्थकों ने लिया होगा।