
sahariya dance
बारां जिले में शाहबाद स्थित सहरिया जाति के लोगों का नृत्य प्रधानमंत्री के सामने पेश किया जाएगा। जनजाति प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में यह नृत्य सभी के सामने पेश हुआ जिसे देखकर खूब तालियां बजी। बाद में जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान से सहरिया जाति के नृत्य को प्रधानमंत्री को दिखाया जाएगा।
यह कार्यक्रम 25 से 27 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होगा। सहरिया कलाकार इस नृत्य को प्रस्तुत करेंगे जो राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा यही नहीं, अगर कोई और जनजाति कलाकार इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो वह कमेटी के सामने अपना ऑडिशन देकर मौका पा सकता है। इन कलाकारो का पूरा खर्चा जनजाति विभाग और प्रधानमंत्री कल्याण विभाग वहन करेगा।
Published on:
10 Oct 2016 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
