23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय, इन तीन संभाग में 19-20 फरवरी को बारिश का अलर्ट

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर 19-20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भविष्यवाणी की गई है। साथ प्रदेश के तीन संभाग में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather_alert_8.jpg

Weather Alert

weather update : मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। इससे 19 और 20 फरवरी को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन 2 दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के अन्य संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। जयपुर में आज गुरुवार को मौसम बेहद गरम है। दोपहर 2 बजे जयपुर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे जयपुर का आज 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



राजस्थान में सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से लेकसिटी उदयपुर में कुछ दिनों से बादल व हल्का कोहरा छाया हुआ था। वहीं दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा था। बसंत पंचमी पर मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ दिखा। सुबह हल्का कोहरा व बादल छाए रहे लेकिन बाद में तेज धूप खिल गई। जिससे सर्दी का असर कम रहा। बाद में शाम से सर्दी का प्रभाव फिर कुछ बढ़ा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें - Schools Holiday : शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश, राजस्थान में इस दिन सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश



इधर, तापमान की बात करें तो बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 1.1 डिग्री की बढ़त हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 से बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसमें 0.4 की मामूली बढ़त हुई।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खरीदे तीर-कमान, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप