जिससे अंदेशा है चोर साईकिल मरम्मत संबंधी कार्य से जुड़ा हुआ है। मकान मालिक ने बताया कि 50 हजार रूपए नकद, चांदी की पायल, कंदौरे और एक सोने की नथ चोरी हुई। इससे करीब 1 लाख रूपए का नुकसान हुआ। इसके बाद राकेश कोठारी के मकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन मकान खाली होने से कुछ हाथ नहीं लगा। चोरों ने समीप स्थित हाबीद हुसैन बोहरा के गोदाम में चोरी की। यहां भी ताले तोड़े, लेकिन चोरी नहीं हुई। गोदाम मालिक मुम्बई में था।