8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : उदयपुर एसीबी ने महिला सरपंच और पूर्व सरपंच को 1 लाख की रिश्वत लेते क‍िया गिरफ्तार, इस तरह आए पकड़ में

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
bribe case

video : उदयपुर एसीबी ने यहां की महिला सरपंच और पूर्व सरपंच को 1 लाख की रिश्वत लेते क‍िया गिरफ्तार, इस तरह आए पकड़ में

चंदन स‍िंह देवड़ा/ उदयपुर. चित्ताैै़डगढ़ जिले के भदेसर तहसील में बागुण्ड पंचायत की महिला सरपंच और पूर्व सरपंच को उदयपुर एसीबी इंटेलीजंस की टीम ने 1 लाख्‍ा रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित रेबारियों का गुड़ा निवासी भ्‍ाैैरूसिंह राठौड से मांगी गई। एसीबी के उपअधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में आकर 12 सितंंबर को शिकायत दर्ज करवाई की उसने सोहन खेेड़ा गांव जो चित्ताैै़ड़़ के बागुण्ड पंचायत में आता है वहां पर एक बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन के नामांतरण और आबादी परिवर्तन के कार्य के लिए सरपंच संवरी देवी और पूर्व सरपंच भैरूसिंह रिश्वत मांग रहा है। परिवादी ने बताया कि पंचायत में पूर्व सरंपच की पूरी दखल रहती है और सारे उल्टे सीधे काम उसी के कहने पर मौजूदा सरपंच करती है। इस काम के लिए दो लाख की रिश्वत मांगी गई लेकिन बाद में सौदा 1 लाख में पट गया। शिकायत की पुष्टि होने पर शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक हरिशचंद्रसिंह और रोशनलाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पूर्व सरपंच भैैरू स‍िंं ने परिवादी को रिश्वत की रकम देने अपने निवास भ्‍ाादसोड़ा ही बुलाया जहां पर उसे टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने झामर खेड़ी गांव में सरंपच संवरी देवी को रिश्वत लेने के षडय़ंत्र में लिप्त होने पर गिरफ्तार कर लिया। एकाएक हुई इस कार्रवाई से गांव में हडक़ंप मच गया।

READ MORE : हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित...लॉ कॉलेज छात्रसंघ परिणाम पर रोक का मामला

जमीनों के खेल में लगा रिश्वत का खून...

एसीबी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की पुष्टि करवाई तब पूर्व सरंपच भैरूसिंह ने परिवादी से कहाकि यह रकम तो बेहद कम है इससे पहले एक 3 बीघा जमीन से जुड़ा काम करने पर उसने 5 से 6 ला ा रूपए लिए थे। सरपंच रहते हुए ाी भैरूसिंह ने जमीनों के कामों में ही खूब रूचि ली थी यह बात कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने कही। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवाड़ थाना पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान एसीबी इंटेलीजेंस यूनिट के हैड कांंस्टेबल रमेश,जितेन्द्र सनाढ्य, भगवतसिंह,बिन्दू, यूूसुफ खान,विकास नागदा शामिल थे।