माहवारी के दौरान आचार छूने से खराब हो जाता है, इस दौरान खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए या नीम्बू का सेवन करने से कम उम्र में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। महिलाओं के Òउन दिनोंÓ को लेकर युवाओं में ऐसी तमाम धारणाएं आज भी कायम है। कारण कि इस बारे में उन्हें किसी से तथ्यात्मक ज्ञान नहीं मिला है। वे सिर्फ वही जानते हैं, जो अपने परिवार, समाज और दोस्तों से जान और समझ पाए हैं।