इसके अलावा पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है, जिसके जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि, कहीं आरोपियों के किसी प्रतिबंधित संगठन से तो संबंध नहीं है। वहीं, शनिवार को हिंदूवादी संगठन ने शहरभर में वाहन रैली निकाली और पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव भी किया गया। आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के नाम कंट्रोल रूम पर एसपी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को आतंकवादी घोषित करने की मांग की गई।