29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री महकाल लोक में आज 5 बजे 5 जी का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह करेंगे उद्घाटन, महकाल मंदिर क्षेत्र के 300 मीटर से ज्यादा एरिया में मिलेगा नेटवर्क, १ जीबीपीएस की मिलेगी स्पीड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Nitin chawada

•

Updated: 14 Dec 2022, 1:36 AM IST

श्री महकाल लोक में आज 5 बजे 5 जी का श्रीगणेश

श्री महकाल लोक में आज 5 बजे 5 जी का श्रीगणेश

उज्जैन. मध्यप्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत बुधवार को उज्जैन से होगी। श्री महाकाल लोक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शाम पांच बजे श्रीगणेश करेंगे। यह सुविधा महाकाल मंदिर और श्री महाकाल लोक क्षेत्र के 300 मीटर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी। इस नेटवर्क पर इंटरनेट की १ जीबीपीएस (गीगा बाइट पर सेकंड) की स्पीड मिलेगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत श्री महाकाल लोक से करने की घोषणा की थी। इसके बाद रिलायंस जियो ने श्री महाकाल लोक और महाकाल मंदिर क्षेत्र को 5 जी नेटवर्क स्थापित किया। जियो के अधिकारियों का कहना है, कम क्षेत्र को कवर करना है, इसलिए यहां छोटे-छोटे 11 टॉवर लगाए हैं। बेहतर नेटवर्क के लिए टेस्टिंग हो चुकी है। बाद में शहर के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी के टॉवर को अपडेट किया जाएगा। इससे 5जी नेटवर्क सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
5जी मोबाइल पर आएगा इनवाइट मैसेज
श्री महाकाल लोक में वे लोग 5जी नेटवर्क की सुविधा का लाभ ले सकेंगे, जिनके पास 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला मोबाइल है। ऐसे दर्शनार्थी को मंदिर में प्रवेश करते ही इनवाइट मैसेज आएगा। मैसेज रन करते ही मोबाइल 5जी नेटवर्क से जुड़ जाएगा। 4 जी मोबाइल हैंडसेट में कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।
नि:शुल्क वाईफाई से जुड़ सकेंगे श्रद़धालु
श्री महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद़धालुओं के लिए 5जी टॉवर से नि:शुल्क वाईफाई सुविधा मिलेगी। कंपनी ने यहां 5जी पॉवर्ड वाईफाई सिस्टम लगाया है। इससे सभी नेटवर्क के मोबाइल यहां वाईफाई से जुड़ जाएंगे और उन्हें नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा मिलेगी।