8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज आसमान में घटेगी ‘खगोलीय घटना’, अचानक बढ़ेगी ‘सूरज की तपिश’

Mp news: खगोलीय घटना को वेधशाला के शंकु यंत्र और नाड़ीवलय यंत्र के जरिए देखा जा सकेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Astronomical event

Astronomical event

Mp news: खगोलीय घटना के कारण 20 मार्च यानि आज दिन और रात बराबर 12-12 घंटे के होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे दिन बड़े होंगे और रातें छोटी। सूर्य की किरणों के लंबवत पड़ने से तापमान भी बढ़ेगा। पराबैंगनी किरणें अधिक प्रभावी होंगी। इसका त्वचा पर असर पड़ सकता है। जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार, इस दिन सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। इसे वसंत संपात कहते हैं।

20 को सूर्य की स्थिति एवं गति

आज दोपहर 3.30 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। स्थिति (क्रांति) शून्य अंश, 11 कला उत्तर रहेगी।

इस यंत्र से दिखेगी खगोलीय घटना

डॉ. गुप्त ने बताया, खगोलीय घटना को वेधशाला के शंकु यंत्र और नाड़ीवलय यंत्र के जरिए देखा जा सकेगा। गुरुवार को शंकु यंत्र की छाया पूरे दिन सीधी विषुवत रेखा पर होगी। इससे पहले नाड़ीवलय यंत्र के दक्षिणी गोल भाग पर धूप रहती थी। इस दिन नाड़ीवलय यंत्र के उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोल भागों पर धूप नहीं होगी।

21 मार्च से 22 सितंबर तक धूप उत्तरी गोल भाग पर दिखाई देगी। सूर्य के इस गोलार्ध परिवर्तन को नाड़ीवलय यंत्र के जरिए प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एमपी में इस योजना से 5 लाख तक फ्री में इलाज, फोन पर ले सकेंगे अपॉइंटमेंट

बढ़ेगी गर्मी

वसंत संपात के बाद तापमान में लगातार वृद्धि होगी। सूर्य किरणें ज्यादा देर तक धरती पर पड़ने से गर्मी बढ़ेगी। गर्मियों का सबसे बड़ा दिन 21 जून तक ऐसी स्थिति रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मार्च अंत तक दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, अप्रेल-मई में यह 40 डिग्री के पार जा सकता है।