23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा गुरुबंगला साहेब की तर्ज पर बनेगा महाकाल में बनेगा ‘ऑटोमैटिक किचन’, 4 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन

- देश की सबसे अत्याधुनिक और सुविधाजनक भोजनशाला जल्द लेगी आकार- ऑटोमैटिक किचन बनेगा, मार्च तक पूर्ण रूप से तैयार होगा रसोईघर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 14 Dec 2022, 11:49 AM IST

781359-mhakaal-ujjain.jpg

Mahakal temple

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के दरबार में आने वाले समय में देश की सबसे अत्याधुनिक और सुविधाजनक भोजनशाला बनेगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। दिल्ली के बाबा गुरुबंगला साहेब की तर्ज पर यहां रसोई बनाई जाएगी। जो अत्याधुनिक और ऑटोमेटिक होगी। किचन बनेगा, जिसमें लगभग एक साथ 4 हजार से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विशाल अन्नक्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है, यह भोजनशाला मार्च-अप्रैल माह में त्रिवेणी संग्रहालय के समीप बनकर तैयार हो जाएगी। यह देश की सबसे अत्याधुनिक और सुविधाजनक भोजनशाला होगी। प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार बीकानेर राजस्थान की एक बड़ी कंपनी है, जिससे चर्चा चल रही है। उन्हीं के द्वारा यहां पूरा सिस्टम लगाया जाएगा। इसी के साथ दिल्ली के बाबा गुरुबंगला साहेब की तर्ज पर यहां भी रसोई तैयार की जाएगी।

लोक तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

बीते दिन श्री महाकाल लोक तक आम श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई। लोक के अंदर बने मानसरोवर भवन के आसपास स्टील की रैलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण कार्य के चलते श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराए जाने वाले मार्ग को आंशिक रूप से बदला गया। प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार दोपहर 1 से 4 बजे के बीच सभी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। भीड़ अधिक होने तथा बाहर रैलिंग लगाए जाने का कार्य चलने के कारण प्रवेश मार्ग बदला गया था।

उज्जैन से 5G की शुरुआत आज से

प्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत बुधवार को उज्जैन से होगी। श्री महाकाल लोक में सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे इसका श्रीगणेश करेंगे। यह सुविधा महाकाल मंदिर और श्री महाकाल लोक क्षेत्र के 300 मीटर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी। इस नेटवर्क पर इंटरनेट की 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। सीएम ने प्रदेश में 5जी की शुरुआत श्री महाकाल लोक से करने की घोषणा की थी। इसके बाद रिलायंस जियो ने श्री महाकाल लोक और महाकाल मंदिर क्षेत्र में 5 जी नेटवर्क स्थापित किया। जियो के अधिकारियों का कहना है, कम क्षेत्र को कवर करना है, इसलिए यहां छोटे-छोटे 11 टॉवर लगाए हैं।

नि:शुल्क सुविधा

श्री महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी टॉवर से नि:शुल्क वाईफाई सुविधा मिलेगी। कंपनी ने यहां 5जी पॉवर्ड वाईफाई सिस्टम लगाया है। इससे सभी नेटवर्क के मोबाइल यहां वाईफाई से जुड़ जाएंगे और उन्हें नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा मिलने लगेगी। लेकिन इसके लिए 5जी सपोर्ट करने वाला मोबाइल हैंडसेट चाहिए। 4जी मोबाइल में कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।