ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में पुलिस को बड़ी मात्रा में विदेश करेंसी भी मिली है। यह राशि पीयूष के विदेशों में घूमने के दौरान उपयोग करता था। बताया जा रहा है कि पीयूष दुबई, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका तथा अन्य देशाें में घूम आया है। पुलिस यह तलाशने में जुटी है कि पिछले सालों में पीयूष विदेश में कहां-कहां गया था। किसने मुलाकात की और यह लोग कौन थे। वहीं इनके मोबाइल नंबर व पता जैसी जानकारी भी जुटाई जाएगी।