28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पटेल को भाजपा ने दिया ऑफर, जो ठुकराने पर बढ़ा विवाद

मोदी नहीं हिंदूवादी नेता, किसानों पर गोली चला रही भाजपा की सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2018, 6:48 PM IST

patrika

BJP gave the offer Hearty Patel, turned down

उज्जैन. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हार्दिक पटेल गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश में बने रहने का कहकर इसका संकेत दिया है। पटेल के अनुसार अच्छे लोगों को विधानसभा में भेजने के लिए वे सिफारिश करेंगे। उनका कहना है, सिगरेट पीना एक व्यक्ति के लिए हानिकारक है, लेकिन जब मूर्ख नेता राज करते हैं तो पूरे देश व प्रदेश के लिए हानिकारक होता है।

१२०० करोड़ व अध्यक्ष का मिला था ऑफर
उज्जैन आने से पहले नागदा में हार्दिक बोले कि भाजपा ने पाटीदार आंदोलन खत्म करने के लिए उन्हें गुजरात चुनाव के दौरान 12०० करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। साथ ही युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने की बात भी कही थी, लेकिन भाजपा उन्हे खरीद नहीं सकी। भाजपा के ऑफर को ठुकरा दिया तो मुझ पर कई आरोप लगाए गए। हार्दिक नोटबंदी, जीएसटी, राम मंदिर , धर्म, जाति के मुद्दे पर भी बोले।

मोदी हिंदूवादी होते तो राम मंदिर बन जाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदूवादी छवि को लेकर हार्दिक ने कहा, वह हिंदूवादी नहीं हैं। यदि ऐसा होता तो अब तक राम मंदिर बन जाता। आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन पर हार्दिक ने कहा, शांतिपूर्ण आंदोलन को भड़काया। हार्दिक ने २०१९ तक देश में बड़ी घटना की आशंका जताई। उन्होंने सभी से मिलकर रहने और बहकावे में नहीं आने की अपील भी की।

यह भी बोले हार्दिक