9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख मामले पर भड़की उमा ने कहा- अब इन्हें भारत अच्छा लगेगा

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शाहरुख खान को अमेरिका में हिरासत में लेने के मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब इन्हें भारत अच्छा लगने लगेगा।
2 min read
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Aug 13, 2016

Uma Bharti

Uma Bharti


भोपाल/उज्जैन। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शाहरुख खान को अमेरिका में हिरासत में लेने के मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब इन्हें भारत अच्छा लगने लगेगा। MP की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भोपाल रवाना हो रही थी।


शाहरुख खान के मामले में उमा भारती के बयान के बाद राजनीति गर्मा सकती है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आने से पहले उज्जैन में संवाददाताओं से चर्चा कर रही थीं। बार-बार शाहरुख खान को विदेशों के एयरपोर्ट पर रोके जाने की बात पर उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में एक बात अच्छी हो जाएगी। अब इन्हें भारत देश अच्छा लगने लगेगा। उमा भारती ने यह बयान उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिया। वे वहां से भोपाल के लिए ट्रेन से रवाना हो रही थीं।

अमेरिकी राजदूत ने मांगी माफी
गौरतलब है कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर बालीवुड स्टार शाहरुख खान को रोक दिया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। इसके बाद इस पर हुए विवाद पर भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट करके अमेरिका की तरफ से माफी मांगी है।

यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोक दिया गया हो। इससे पहले भी उन्हें 2009 में न्यूयार्क और 2012 में नेवार्क-न्यूजर्सी में एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोक दिया गया था।

क्या कहते हैं शाहरुख
शाहरुख ने कहा है कि वे सिक्युरिटी को लेकर किए जा रहे इंतजाम को समझते हैं और इसकी रिस्पेक्ट भी करते हैं। लेकिन, हर बार अमेरिका में इस तरह से रोका जाना काफी ज्यादा तकलीफदेय है। शाहरुख ने ट्वीट में लिखा है कि अच्छी बात यह है कि उन्हें रोका गया तो वे पोकेमॉन खेल रहे थे। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि ये बहुत सामान्य घटना है और अब वो इस पर कोई बात नहीं करना चाहते। ये साफ नहीं हो पाया है कि शाहरुख को कितनी देर तक रोका गया था।