लेकिन अन्य प्रोटोकॉल प्राप्त श्रद्धालु जिला प्रोटोकॉल प्रभारी के मोबाइल पर एक श्रद्धालु की आइडी डालकर इतिश्री कर लेते थे, जबकि उनको अपने साथ भस्म आरती करने वाले सभी श्रद्धालुओं की आइडी, मोबाइल नंबर और रिफरेंस नंबर डालने चाहिए थे। इसकी जानकारी जब प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को लगी तो उन्होंने जिला प्रोटोकॉल प्रभारी से सभी की आइडी सहित अन्य आवश्यक सामग्री डालने के बादही अनुमति जारी करने के निर्देश दिए, जो कि लागू भी कर दिए गए हैं।