कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक बाबा महाकाल की आरती के समय में परिवर्तन किया जाएगा। 21 अक्टूबर कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतीयों में परिवर्तन होगा, जिसमें प्रातः होने वाली दद्योदक आरती 7.30 से 8.15 बजे तक, भोग आरती प्रातः 10.30 से 11.15 तक ब संध्या आरती सायं 6.30 से 7.15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्म आरती तड़के 4 से 6 बजे तक तथा सायंकालीन 1 सायं 5 से 5.45 बजे तक होगी। शयन आरती रात 10.30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।