2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपाक्स को आगे कर समाज को बांट रही कांग्रेस

चुरहट में जनआशीर्वाद यात्रा पर हमले के विरोध में भाजपा ने दिया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 5 Sep 2018, 7:00 AM IST

patrika

BJP,Congress,Ujjain,society,spreading,ahead,Sapaks,

उज्जैन। सपाक्स को आगे कर कांग्रेस समाज को बांटने का काम रही है। ये षड्यंत्र हमें समझना होगा। १५ साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेसियों में बौखलाहट है और ये अब कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। फूट डालो राज करो की नीति कांग्रेस के खून में है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने कुछ एेसे ही आरोप विपक्ष पर लगाए। चुरहट में सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा रथ पर पत्थर फेंकने व सीधी में जूता उछाले जाने की घटना के विरोध में नगर भाजपा द्वारा टॉवर चौक पर धरना दिया। आखिरी में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंप हमला करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग रखी।
धरना-प्रदर्शन में उज्जैन नगर भाजपा प्रभारी नेमीचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र पूर्वक सीएम पर हमला कराया है, ये इनका पुराना धंधा है। ये सत्ता में आने के लिए कुछ भी कदम उठाने को तैयार हैं। सीएम को मिल रहे जनआशीर्वाद से ये घबराए हुए हैं। नगर जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र काले के अनुसार धरने को सांसद चिंतामणि मालवीय, नगराध्यक्ष विवेक जोशी, वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन, विधायक अनिल फिरोजिया, राजपाल सिंह सिसौदिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। संचालन नगर उपाध्यक्ष ओम अग्रवाल ने किया व आभार अमित श्रीवास्तव ने माना।
सिंधिया को धमकी पर कांग्रेसी उखड़ी
उज्जैन. हटा से विधायक उमादेवी के पुत्र द्वारा फेसबुक पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हटा आने पर गोली मार देने संबंधित पोस्ट डाली है। इसको लेकर कांग्रेसी खासे नाराज हैं वहीं भत्र्सना भी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र भारती व शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष आजम शेख ने आरोप लगाया कि मप्र में शिवराज सरकार के संरक्षण में हिंसात्मक गतिविधियां अपने चरम पर है। कांगे्रस नेता तुलसी सिलावट ने कहा, सिंधिया की ओर जो बुरी नजर डालेगा, उसे करारा जवाब दिया जाएगा। पार्षद माया त्रिवेदी ने आरोप लगया कि सत्ता खोती देख भाजपाई बोखला गए हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपत्तिजनक टिप्पणी ने भाजपा का नकली मुखौटा उजागर कर दिया है।