28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल प्रतियोगिता…उज्जैन को हराकर रतलाम ने जीता राज्य स्तरीय टूर्नामेंट

भूरेलाल फिरोजिया स्मृति में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रतलाम एवं डीसीसी उज्जैन के मध्य खेला गया।

2 min read
Google source verification
patrika

football,match,Final Match,ujjain news,state level competition,tournaments,

उज्जैन. दशहरा मैदान फुटबॉल समिति के तत्वावधान में स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रतलाम एवं डीसीसी उज्जैन के मध्य खेला गया। मैच में रतलाम ने शानदार खेल दिखाते हुए उज्जैन को २-१ से हराकर राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि तराना विधायक अनिल फिरोजिया
मैच के मुख्य अतिथि तराना विधायक अनिल फिरोजिया व सचिन सक्सेना संभागीय मीडिया प्रभारी भाजपा थे। मैच के शुभारंभ के पूर्व जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं महेन्द्र चतुर्वेदी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अनिल फिरोजिया ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और खेल एवं जीवन में अनुशासन की सीख दी। विजेता टीम को ग्यारह हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता रही टीम को पांच हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रौनक पाटीदार को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष यशवंत पटेल ने किया व अतिथियों का आभार राहुल उपाध्याय ने माना। इस अवसर पर समिति के उत्तम बारोड़, अभिषेक सिंह, विनीत डेनियल, दिलीप झांझोट, हरीश पवार, रवि जाटव, पवन पोल, समरजीत साहनी, अनिमेश, मल्हार कोकाटे, रोजर डेविड, छोटू पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिले में १५१ उचित मूल्य की दुकानों के लिए मंगाए आवेदन
उज्जैन पत्रिका. जिले में सहकारिता विभाग के अधीन कार्यरत सहकारी समितियों द्वारा संचालित 151 उचित मूल्य दुकानों पर पूर्णकालिक सेल्समेन उपलब्ध नहीं हैं। सहकारिता विभाग द्वारा पूर्णकालिक सेल्समेन नियुक्त नहीं करने पर खाद्य आयुक्त द्वारा उक्त विक्रेताविहीन दुकानों को अन्य पात्र संस्थाओं को आवंटित किया जाना है। दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उक्त दुकानें उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी और बहुप्रयोजन सोसायटी व महिला स्व-सहायता समूह और संयुक्त वन प्रबंधन समिति को आवंटित की जा सकती है। उक्त पात्र संस्थाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।


जिला आपूर्ति नियंत्रक आरके वाइकर ने बताया, आवेदन पत्र के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक संस्थाएं सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर विस्तृत विवरण प्राप्त कर आवेदन कर सकती हैं। बता दें कि जिले की तराना तहसील में 26, महिदपुर में 19, नागदा में 9, खाचरौद में 24, बडऩगर में 36, घट्टिया में 14 और उज्जैन ग्रामीण में 23 विक्रेताविहीन उचित मूल्य की दुकानें हैं।