क्लब अध्यक्ष रितू अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में कहीं ठाकुरजी रथ पर सवार थे, तो कहीं हवाई जहाज, बग्घी में थे। स्वीमिंग पुल में अठखेलियां, बगीचे में खेलकूद करते, चौपड़-पांसा खेलते, बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन में नजर आएं। अग्रवंशीय वूमेन्स क्लब के सानिध्य में पहली बार समाज के हर घर से भगवान गोठ करने बाहर निकले। समाज की महिलाएं अपने ठाकुरजी भगवान लड्डू गोपाल तथा बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाकर लाई। ईसर गणगौर के साथ भजन मंडली द्वारा भजनों का आयोजन हुआ। भगवान का फाग उत्सव मनाया गया। जितने भी ठाकुरजी आए थे, सभी के लिए अग्रवंशीय परिवार द्वारा गोठ की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुल्मी, संदीप मेहता, हेमलता गुप्ता, नीलम मित्तल, रितू अग्रवाल, बीना गर्ग,मंजू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मोना अग्रवाल उपस्थित थे। सबसे सुंदर ठाकुरजी के लिये विशेष उपहार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ यशोदा मैय्या बनकर आई महिला को उपहार स्वरूप चुंदड़ी की साड़ी प्रदान की गई। सबसे पहले पधारने वाले पांच ठाकुरजी को भी उपहार प्रदान किए।