1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन में गांजा तस्कर महिला ने पुलिस पर लगाया सनसनीखेज आरोप

गांजे के साथ पकड़ाई महिला एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पुलिस पर लगे बंदी के आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Jitendra Singh Chouhan

•

Updated: 18 Aug 2019, 7:00 AM IST

Ganja smuggler arrested in Raipur

कार में छिपा रखा था 21 किलो गांजा, पुलिस ने ली तलाशी तो खुला राज, तीन गिरफ्तार

उज्जैन.नागझिरी क्षेत्र में गांजे की तस्करी में पकड़ाई महिला सुनीता पति लक्ष्मणसिंह कुशवाह को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं तस्करी में पकड़ाई महिला द्वारा पुलिस को बंदी दिए जाने की जानकारी सामने भी आई है। हालांकि पुलिस मामले से इनकार कर रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम में नागझिरी स्थित आशा नगर कॉलोनी के मकान में दबिश देकर सुनीता को पकड़ा था। उसके पास से गांजे की ४० से अधिक पुडिय़ां भी बरामद हुई थी। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पकड़ाई महिला चिल्ला रही थी कि मैं बंदी देती हूं उसके बाद भी मुझे पकड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में गांजा बेचने के एवज में ३० हजार रुपए महीना दिया जा रहा था। वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी महिला के संपर्क में थे और मध्यस्था की भूमिका निभा रहे थे। कुछ दिन पहले उसे पकड़ा था और बाद में छोड़ भी दिया। हालांकि नागझिरी टीआई राममूर्ति शाक्य का कहना है कि पकड़ाई महिला से किसी तरह की बंदी नहीं ली जा रही थी। उसको पकडऩे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने की है। कोई ओर रुपए ले रहा हो तो मुझे जानकारी नहीं। हालांकि महिला का एक दिन पुलिस रिमांड मिला है उससे गांजे को लेकर पूछताछ की जाएगी।

पिंगलेश्वर रेलवे कॉलोनी में पांच मकानों में चोरों ने चटकाए ताले, हजारों को माल ले उड़े
उज्जैन। पिंग्लेश्वर स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार रात को चोरों ने धावा बोलते हुए हजारों रुपए की नगदी व सामान ले उड़े। चोरों ने यहां करीब पांच मकानों के ताले तोड़े। एक साथ इतने घरों में चोरों की सेंधमारी के पीछे कर्मचारियों के रक्षा बंधन पर्व के चलते बाहर जाने व नाइट ड्यूटी होने के चलते घरों में ताला लगना है।
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात पिंग्लेश्वर स्थित रेलवे कॉलोनी में अरुण कुमार पिता विजय कुमार के क्वार्टर नंबर ११-बी में हुई। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। यहां पेटी में रखे ६ हजार नगद, एक सोने की अंगूठी व कपड़े चुरा ले गए। चोरों ने पास के चार अन्य मकानों के ताले तोड़कर घुसे और सामान चुरा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर रेलवे कर्मचारी चिमनगंज मंडी पहुंचकर रिपेर्ट दर्ज करवाई। कर्मचारियों का कहना था जिन घरों में चोर घुसे सभी के यहां ताले लगे हुए थे। कुछ का परिवार रक्षाबंधन पर्व के चलते नहीं थे तो कुछ रात्रि डॅयूटी के कारण घर पर मौजूद नहीं थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक साथ अन्य घरों में भी घूसे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल एक ही मामले में चोरी प्रकरण दर्ज किया है। अन्य के मामले में जांच कर रही है। कुछ घरों में टूटे ताले में अब तक सामान चोरी की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।