इसके अलावा शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों जिसमें रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सिद्ध आश्रम घाट, रविदास घाट, सुनहरी घाट समेत अन्य पर भी शिप्रा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। उनकी सुरक्षा की व्यवस्था के लिए भी एक कंपनी अलग से तैनात रहेगी। मौजूदा समय में 40 जवान 8-8 घंटे की शिफ्ट के हिसाब से यहां तैनात रहते हैं।