12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भादौ’ में ‘सावन’…अगले 50 घंटे 24 जिलों में ‘अतिभारी बारिश’ की चेतावनी

MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है.....

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP Weather Update: शहर में बीते दिन सुबह से देर रात तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। बीते 24 घंटे में करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया। रुक-रुककर होती रही झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में शहर में कुल 20 मिलीमीटर (लगभग 0.8 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

गुरुवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। दिन में कई बार तेज बौछारें पड़ीं, तो कभी हल्की फुहारों का दौर चलता रहा। इस रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें भीग गईं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक ( लगभग 50 घंटे) मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है । कई जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। इस बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी है, बल्कि शहर के मौसम को एक नई ताजगी से भर दिया है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में अति भारी बारिश हो सकती है।

कितनी हुई बारिश

उज्जैन जिला अपनी औसत बारिश के आंकड़े से अभी भी करीब 10 इंच पीछे हैं, जिले की औसत बारिश का आंकड़ा करीब 36 इंच है, जबकि अब तक 25.21 इंच बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 25.75 इंच बारिश हुई थी। अगस्त के आखिरी दिनों में जिले में बादलों ने थोड़ी मेहरबानी दिखाई है। इसी का नतीजा है कि अब तक 25 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक खाचरौद तहसील में 32 इंच से अधिक वहीं सबसे कम माकड़ौन तहसील में 18 इंच बारिश ही हुई है।