4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

South East अरेबियन सागर का असर : तीन दिन हो सकती है झमाझम बारिश, फिर गिरेगा तापमान

12 दिसंबर से बारिश के आसार।

2 min read
Google source verification
Weather news

South East अरेबियन सागर का असर : तीन दिन हो सकती है झमाझम बारिश, फिर गिरेगा तापमान

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग के साथ साथ अन्य कुछ संभागों के जिलों में आगामी 48 घंटों के भीतर बारिश की संभावना है। हालांकि, इन दिनों अरब सागर में बने डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों बादल छाए हुए हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 12 दिसंबर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका कारण साउथ ईस्ट अरेबियन सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी है।

पढ़ें ये खास खबर- 9वीं से 12वीं तक की क्लासेज खुलने पर दो-तीन दिन में फैसला, लोक शिक्षण आयुक्त ने कहा- नए आदेश जारी होंगे


इसलिए बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानी हरिशंकर पांडे के अनुसार, मौजूदा समय में पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 कि.मी ऊंचाई तक एक्टिव है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाए हुए हैं। अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाए हुए है। साउथ ईस्ट अरेबियन सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने और गुजरात की तरफ से नमी आने के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। यही वजह है कि, उज्जैन संभाग समेत पर्देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

पढ़ें ये खास खबर- तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को रोंदा, बेटी की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन में लगाई आग


यहां तापमान रहा सबसे कम और ज्यादा

इन दिनों फिलहाल प्रदेश के पचमढ़ी के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही दर्ज किया गया। पचमढ़ी के बाद उमरिया में दूसरे नंबर पर 10 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा खरगौन में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर पथराव - video