4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : अमित शाह की सभा के लिए प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात…

विधानसभा चुनावी माहौल के चलते 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बडऩगर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 11 Nov 2018, 8:43 PM IST

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

बडऩगर. विधानसभा चुनावी माहौल के चलते 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बडऩगर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की आमसभा की व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा रविवार शाम करीब 5 बजे हैलीकॉप्टर से बडऩगर आए और उन्होंने शांति वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर शाह की सभा को सफल बनाने की बात कही।

ये भाजपा का गढ़ है...
झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बडऩगर भाजपा का गढ़ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षोल्लास के साथ इस गढ़ में आ रहे हैं। उन्हें उसी दिन यह फैसला कर देना साथियों कि यह भाजपा का अभेद गढ़ है जिस पर कांग्रेस कभी विजय नहीं हो पाएगी। सभा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहनी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ता रिमोट से चलते हैं...
मीडिया के सवालों के जवाब में झा ने कहा कि जाति, पाति, भाषा से अलग हटकर हम राजनीति में काम करते हैं। निर्णय से पहले सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। निर्णय के बाद हम सभी सिर झुकाकर उसका पालन करते हैं। डेमेज कंट्रोल विषय पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा के रिमोट में है, जो निर्णय होगा उसे सब मानेंगे। प्रेमचंद गुड्डू को पार्टी में लेने वाले विषय पर कहा कि यह तो राजनीति में होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल पर लगे पैसे के आरोप के प्रश्न पर कहा कि गलत आरोप है आरोप मेरे पर भी लगे हैं। राजनीति में आरोप व्यक्ति गुस्से में लगाता है। सार्वजनिक जीवन में यह सब होता है।

पंड्या समर्थकों ने रोकी झा की गाड़ी, बोले- टिकट बदलो
जितेंद्र पंड्या का टिकट काटे जाने के विरोध में उनके समर्थक तीसरे दिन भी नगर की सड़कों पर उतरे। पंड्या के हजारों समर्थक हाथों में न्याय यात्रा की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए झा के वाहन के आगे आ गए और उनसे संजय शर्मा की जगह पुन: जितेंद्र पंड्या को टिकट दिए जाने की मांग की। जिस पर झा ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को समझाया कि पार्टी की आन-बान-शान आपके हाथ में है आप कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे पार्टी की मर्यादा खराब हो। झा ने वचन देकर कहा कि भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व प्रभारी को आपकी भावनाओं से अवगत कराऊंगा।