मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में बेटी के जन्म पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक परिवार ने अपने घर को इसलिए दुल्हन की तरह सजा लिया, क्योंकि आज उनके घर में एक बेटी का स्वागत किया जा रहा था। यही नहीं, अस्पताल से छुट्टी होकर जिस रास्ते से मां और बेटी घर आ रहे थे। परिवार ने उस रास्ते पर ही फूल बिछा दिए। इस दौरान बेटी के परिवार के साथ उनके परिजन और मोहल्ले वालों ने ढोल-ताशे बजाते हुए जमकर जश्न मनाया। परिवार का कहना है कि जब से हमें बेटी के आने के बारे में पता चला था तभी से परिवार के हर सदस्य बेटी ही चाहता था।