काजी वकार सादिक ने आगे ये भी कहा कि 'क्या ऐसा कोई नहीं, जो इन जिम्मेदारों से कोर्ट के आदेश का पालन करवा सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे के नाम पर मस्जिद की इमारत के मूल स्वरूप को ही परिवर्तित कर दिया गया है। ये आपत्तिजनक है। 1307 ईस्वी में ये मस्जिद बनी थी, जब से यहां निरंतर नमाज अदा की जाती आ रही है। इसका पूरा रिकार्ड बी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि हमारे पक्षकार की ओर से इसकी शिकायत की गई है।