28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्री वाहनों में जल्द ही मिलेगा पैनिक बटन- परिवहन मंत्री गोविंदसिंह

मंत्री ने बाबा महाकाल किए दर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 30 Sep 2022, 1:43 AM IST

Panic button will soon be available in passenger vehicles- Transport M

मंत्री ने बाबा महाकाल किए दर्शन

उज्जैन. मध्यप्रदेश के यात्री वाहनों जैसे- ऑटो, बस और टैक्सियों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इस पर काम भी चल रहा है। इसकी मदद से किसी भी अनहोनी या आपातकाल की स्थिति में महिला, बच्चे व बुजुर्ग बटन दबाकर मदद ले सकेंगे। अगले महीने यानि अक्टूबर में भोपाल में इसका कमांड सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। ये घोषणा प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को की। वे गुरुवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। मंत्री राजपूत ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन पं.संजय पुजारी ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि सरकार द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर एवं कॉरिडोर के विकास के लिये करोड़ों रुपये खर्च किये हैं। भव्य एवं सुन्दर बनने वाले 'महाकाल लोकÓ के लोकार्पण के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। उनके द्वारा देश के उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में भी विशाल कार्य हुए हैं। इसी तरह अयोध्या में भी भव्य मन्दिर बन रहा है। मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों में चलने वाली समस्त बसों की चेकिंग की जाये और चेकिंग के दौरान कमी पाई जाने पर उनके परमिट निरस्त किये जायें।
मंत्री राजपूत एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार दोपहर में नानाखेड़ा स्थित मॉडल स्कूल के समीप आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक महाविद्यालयीन छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्रीद्वय ने सर्वप्रथम छात्रावास के रसोई घर का निरीक्षण कर कर्मचारियों द्वारा बनाये जा रहे भोजन को परखा। मंत्रीद्वय ने भोजन बनाने वाले सेवकों से भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक रंजना सिंह एवं छात्रावास अधीक्षक राजेश कुमार साहू से छात्रावास के बारे में छात्रों की उपस्थिति, छात्रावास की क्षमता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों से भी छात्रावास एवं पढ़ाई एवं कहां के रहने वाले हैं, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिवहन राजपूत ने फ्रीगंज स्थित शासकीय जाल सेवा निकेतन उमावि परिसर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अन्तर्गत शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन-समुदाय से कहा कि राज्य सरकार भारत सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ लेने में आम लोगों में जागरूकता होना आवश्यक है। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ लेने से वंचित न रहे।