16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : नितेश हत्याकांड : अब तक नहीं पकड़ाए हत्यारे, गुस्साए हिंदू संगठन कार्यकर्ता, उज्जैन एसपी कार्यालय घेरा

9 जून को मेडिकल छात्र हत्याकांड का खुलासा नहीं होने के विरोध में हिंदू संगठन मंगलवार को उज्जैन में एसपी आफिस का घेराव किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 17 Jul 2018, 1:58 PM IST

patrika

accused,arrest,memorandum,medical student,Hindu Organization,

उज्जैन। नागदा में गत 09 जून को मेडिकल छात्र नितेश चौहान हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं होने व आरोपियों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में हिंदू संगठन मंगलवार को उज्जैन में एसपी आफिस का घेराव किया। हिंदू जागरण मंच, विहिप, बजरंग दल के लगभग 200 लोग सुबह दाहोद-भोपाल ट्रेन से 11 बजे उज्जैन पहुंचे। लोटी स्कूल क्षेत्र से रैली निकालकर तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड होते हुए एसपी आफिस पहुंचे। यहां पर एसी सचिन अतुलकर को ज्ञापन सौंपा।

मेडिकल का छात्र था नितेश
गौरतलब है कि उज्जैन के गुरुनानक हास्पिटल में मेडिकल संस्था के छात्र नागदा निवासी नितेश पिता गोविंद चौहान उम्र 19 साल का शव 10 जून को सुबह 08 बजे उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर एक बोरे में मिला था। इस हत्याकांड में नागदा पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, जिसको लेकर हिंदू संगठन में नारजगी है।

क्या था मामला
नागदा-बायपास रोड पर बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में उसकी शिनाख्ती नितेश चौहान निवासी 56 ब्लॉक के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि युवक निजी डिस्पेंसरी में काम करता था। रात को डिस्पेंसरी से घर लौटते समय उसकी हत्या हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। युवक निजी डिस्पेंसरी में काम करता था। रात को काम खत्म करने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी उसके साथ वारदात हो गई। किसने यह हत्या की है, इस बारे में पुलिस अभी तक जांच ही कर रही है।

शव के पास मिला था मोबाइल और पर्स
युवक के शव के पास एक मोबाइल, इयर फोन और पर्स मिला था। परिजनों के मुताबिक मृतक रात 9.30 बजे क्लीनिक से काम करके घर के लिए निकाला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी बोरे में बंद लाश मिली। मृतक ने उज्जैन में निजी कॉलेज में इसी साल एडमिशन लिया था। प्रथम दृष्टया युवक का गला घोटकर हत्या की गई थी। बाद में उसकी लाश को बोरे में भरकर बायपास रोड पर फेंक दी गई।