शहर में गुरुवार रात से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी, जो शुक्रवार सुबह से लेकर 11 बजे तक जारी रही। लगातार हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बन गया। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि बीती रात से लेकर सुबह तक मात्र 2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से शहर भीगा, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ा। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को बारिश से परेशानी हुई।