15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में चले लात-घूंसे, कोच से बाहर आए यात्री…

भोपाल-जयपुर ट्रेन में हंगामा, यात्रियों ने रेलमंत्री से की शिकायत

2 min read
Google source verification
patrika

railway minister,rpf,ujjain news,station,Hungama,reservation coach,Intercity trains,

उज्जैन. भोपाल से अजमेर होते हुए जयपुर जाने वाली ट्रेन में रविवार को रिजर्वेशन कोच में सामान्य कोच के यात्रियों के चढऩे पर हंगामा हुआ। रिजर्वेशन कोच के यात्रियों ने कोच में भीड़ के चलते रेलमंत्री से ट्विटर पर शिकायत की थी। इस पर आरपीएफ ने कोच में बैठे सामान्य यात्रियों को सख्ती से बाहर कर दिया। इससे स्टेशन पर आधा घंटा अफरा-तफरी मची रही।

दो बार चेन पुलिंग
डिब्बों से यात्रियों के बाहर निकालने की कार्रवाई के चलते दो बार चेन पुलिंग की गई। इससे ट्रेन करीब 35 मिनट देरी से रवाना हुई। जब ट्रेन नागदा तो पहुंची तो यात्रियों में मारपीट भी हो गई। ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में सामान्य यात्री चढ़े, आरपीएफ ने सख्ती से निकाला, नागदा स्टेशन पर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई।

रिजर्वेशन कोच में घुस आए सामान्य यात्री
रेलवे स्टेशन पर रात 8.10 बजे भोपाल-जयपुर ट्रेन क्रमांक 19711 पहुंची। यहां सामान्य डिब्बे में जगह नहीं होने से यात्री रिजर्वेशन कोच क्रमंाक एस-4, एस-5 व एस-6 में चढ़ गए। ये यात्री अजमेर जाने वाले थे। यात्रियों के रिजर्वेशन कोच में आने से भीड़ बढ़ गई और कुछ सीट पर भी बैठ गए। परेशान यात्रियों ने रेलवे को ऑनलाइन शिकायत के साथ रेलमंत्री को टिव्ट किया।

कोच से निकाला यात्रियों को
हंगामे के चलते उज्जैन स्टेशन पर आरपीएफ पहुंची और कोच में जमे सामान्य यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने विवाद भी किया। इस पर आरपीएफ ने हल्के बल प्रयोग करते हुए सख्ती के साथ बाहर निकाला। ट्रेन रवाना हुई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की। इससे करीब 35 मिनट देरी से ट्रेन चली।

लगेज के डिब्बों में भी चढ़े
यात्रियों को रिजर्वेशन कोच से निकाला गया, तो कई यात्री लगेज के डिब्बे में भी चढ़ गए। आरपीएफ ने इन्हें यहां से भी बाहर निकाला। बाद में आरपीएफ की टीम व्यवस्था बनाने के लिए ट्रेन में भी सवार हुई।

भोपाल-जयपुर ट्रेन में सामान्य श्रेणी के यात्री रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए थे। यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत करने पर इन्हें बाहर निकाला गया।
- बृजकिशोर यादव, एसआई, आरपीएफ