29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट ऑफ मालवा: बगैर फ्रीज १५ मिनट में बनेगी यह आइसक्रीम

TASTE OF MALWA
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2018, 6:33 PM IST

patrika

TASTE OF MALWA

अनिल मुकाती/उज्जैन. गर्मी के सीजन में खान-पान में भी बदलाव आ जाता है। ठंडे और शीतलता प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ पसंद किए जाते हैं। ऐसे ही एक चीज है आइसक्रीम, जो बड़े शौक से खाई और खिलाई जाती है। पहले सिर्फ गर्मी में आइसक्रीम की दुकानें दिखती थी, लेकिन स्वाद के शौक और बदलते वक्त के साथ अब १२ महीने ये ठिये आबाद रहते हैं। चॉकलेट, बटर स्कॉच व वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम बच्चों को खूब लुभाती है। आमतौर पर आइसक्रीम घर पर बहुत कम लोग बनाते हैं, लेकिन यह बनाना बहुत आसान है। थोड़ा सा प्रयोग किया जाए तो बगैर फ्रीज के ही मिनटों में आइसक्रीम बनाई जा सकती है। पत्रिका इस बार ऐसी ही आइसक्रीम के बारे में बता रहा है, जो बनाना काफी सुविधाजनक है।
ऐसे बनेगी यह खास आइसक्रीम
१५ मिनट में आइसक्रीम बनाने के हमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में उपलब्ध सामग्री से ही यह आइसक्रीम बन जाएगी। इसके लिए उबालकर ठंडा किया दूध २०० ग्राम, फुल फैट क्रीम २०० ग्राम, शक्कर ४ चम्मच, वेनिला एसेंस १ चम्मच, ड्राय फ्रूट्स, नमक, दो जिपलॉक प्लास्टिक बैग और बर्फ की जरूरत होगी। सबसे पहले एक बाउल में दूध, क्रीम और शक्कर को डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें वेनिला एसेंस डालें। इसके साथ ही काजू और पिस्ता की कतरने भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को छोटे जिपलॉक प्लास्टिक बैग में भर लें। इसके बाद बड़े जिपलॉक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े डालें। इसके ऊपर नमक भी डालें। फिर दूध के मिश्रण वाले प्लास्टिक बैग को इसमें रख दें। इसके ऊपर फिर से बर्फ के टुकड़े और नमक डालें। अब प्लास्टिक बैग को अच्छे बंद कर दें। इसे टॉवल से पूरा कवर कर लें और १० मिनट तक जोर-जोर से हिलाएं। फिर दूध वाले पैकेट को निकालें और देखें कि आइसक्रीम अच्छे से जम गई है या नहीं। अगर नहीं जमी है तो थोड़ी देर और पैक करने के बाद जोर-जोर से हिलाएं। इसके बाद दूध के पैकेट को निकालें और आइसक्रीम को एक बाउल में निकालें। ड्रायफूट और चॉकलेट क्रम्स डालकर सर्व करें।