2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को जीआरपी चौकी प्रभारी ने छेड़ा, मिल गया दंड

चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 14 Apr 2018, 8:48 PM IST

patrika

women,crime,girl,patrika news,ujjain news,police crime,

उज्जैन। २ अप्रैल की रात मक्सी रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय रेलवे पुलिस चौकी में मानसिक विक्षिप्त महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मक्सी जीआरपी चौकी प्रभारी महेन्द्र सालुंके का मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस पर एसआरपी कृष्णा वेणी मक्सी चौकी पहुंची और रात को ही चौकी प्रभारी को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इसकी जांच जीआरपी एएसपी रश्मि अग्रवाल दुबे को सौंपी गई। उन्होंने जांच कर चौकी प्रभारी सालुंके, चौकी में पदस्थ एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर इंदौर लाइन भेज दिया है। सालुके अभी जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि मक्सी जीआरपी चौकी प्रभारी ने कैबिन में एक महिला को पूछताछ के बहाने बुलाया व उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उक्त घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होते ही रात को उन्हें थाने से गिरफ्तार भी कर लिया गया। एएसपी दुबे ने बताया कि जांच में चौकी प्रभारी सालुंके द्वारा महिला से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। उस दौरान थाने में एएसआई तुलसीराम दरबार, प्रधान आरक्षक इच्छाराम, आरक्षक राकेश गुप्ता व आरक्षक नारायण परमार मौजूद थे। घटना की जानकारी होने के बावजूद उक्त लोगों ने कर्तव्य में लापरवाही बरती और नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते इन पुलिस कि कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।
महिला अब तक लापता
जिस महिला के साथ मक्सी चौकी में छेड़छाड़ हुई थी वह महिला अब तक लापता है। जीआरपी उसे तलाश कर रही है। इसके लिए जीआरपी ने आसपास के सभी स्टेशन पर पर्चे बंटवाए हैं ताकि महिला जल्द सामने आ जाए।

जेल प्रहरी ने युवक को पीटा

उज्जैन। भैरवगढ़ जेल प्रहरी ने टिफिन पहुंचाने वाले युवक के साथ मारपीट की है। युवक ने इसकी रिपोर्ट भैरवगढ़ थाने में दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार अजयसिंह चौहान निवासी भैरवगढ़ पिछले कुछ माह से जेल प्रहरी राकेश सिकरवार को भोजन का टिफिन पहुंचा रहा है। शुक्रवार को अजय रुपए मांगने गयाा था, जिस पर राकेश ने खाना खराब होने की शिकायत कर अजय के साथ मारपीट कर दी। मामले में जेल प्रहरी राकेश के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।