13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे के चर्चित हत्याकांड में शामिल था उज्जैन का बदमाश, दी थी पिस्टल

पुणे के बहुचर्चित बिल्डर की हत्या के मामले में शहर का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, शूटरों को पिस्टल कराई थी उपलब्ध, षड्यंत्र में भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 1 Feb 2018, 11:41 AM IST

loot

murder,crime,pistol,ujjain news,pune police,

उज्जैन. १३ जनवरी को पुणे के बहुचर्चित बिल्डर की हत्या के मामले में पुणे पुलिस ने शहर के नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुणे की डेक्कन पुलिस ने उसे महाकाल स्थित पार्किंग स्टैंड से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश ने हत्याकांड में शामिल शूटरों को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। इसके अलावा हत्याकांड के षड्यंत्र में भी शामिल था।

मक्सी रोड स्थित अंजुश्री कॉलोनी निवासी सुनील ऊर्फ सोनिया राठौड़ को पुणे के डेक्कन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर १३ जनवरी को पुणे के बहुचर्चित बिल्डर देवेंद्र शाह की हत्या में उपयोग की गई पिस्टल उपलब्ध करवाने का आरोप है। १३ जनवरी को रात ११ बजे देवेंद्र शाह की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त देवेंद्र का बेटा भी उसके साथ था, लेकिन वह पिता की जान नहीं बचा सका। मामले में डेक्कन थाना पुलिस ने जलगांव निवासी रवींद्र पिता सदाशिव चोरगे और वाडगांव निवासी राहुल पिता चंद्रकांत शिवहरे को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस रिमांड में पूछताछ में सोनिया का नाम सामने आया। पुलिस ने सोनिया को मंगलवार को महाकाल स्थित पार्र्किंग से उठाया है।

दो हत्या के मामले
सोनिया का नाम बियाबानी पर बस चालक और बल्लू भदौरिया के हत्याकांड में नाम सामने आया था। इसके अलावा उस पर दो दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पूर्व भाजपा पार्षद पर जबरन कब्जे का आरोप
उज्जैन पत्रिका. पूर्व भाजपा पार्षद राजेश जारवाल पर जबरन कब्जे की शिकायत एसपी को की गई। सिंधी कॉलोनी में ऑटो गैरेज संचालक शिव ? शंकर तिवारी ने एसपी से शिकायत की है कि जारवाल ने उनके मकान पर जबरन ताला लगा दिया है और इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके चलते उन्होंने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने माधव नगर थाने का मामले की जांच सौंपी है।

रामघाट पर शिप्रा में डूबा श्रद्धालु
उज्जैन पत्रिका. बुधवार को शाम को रामघाट पर डूबने से श्रद्धालु की मौत हो गई। महाकाल थाना एसआई बीआर खाटकिया ने बताया कि शव को तैराक दल की मदद से निकाला गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। संभवत: घाट पर पैर फिसलने से वह डूबा है। शव को पीएम में रखवा दिया गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।