आॅटो चालक से हुई थी शादी, मांग रहे थे बाइक और सोफा
आगरा की बेलनगंज निवासी पूनम की शादी ताजगंज निवासी दीपक के साथ 10 दिसम्बर 2016 को हुई थी। ताजगंज गल्ला मंडी निवासी दीपक आॅटो चालक है। मायकापक्ष का आरोप है कि जब से पूनम की शादी हुई है, तभी से ससुरालीजनों द्वारा दहेज में बाइक और सोफा कवर नहीं लाने के ताने दिए जाते थे। पूनम के मायके वालों के मुताबिक उन्होंने दहेज में बाइक, सोफा, वाशिंग मशीन आदि सामान दिया था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज और सोफे के कवर न देने का ताना मार रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें कुछ लोगों ने पूनम की मौत की खबर दी। उसकी ससुराल पहुंचे, तो पति आदि शव को ऑटो में रखकर ले जा रहे थे। उनको देख शव छोड़कर भाग गए।