1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में खूब मजनू…लड़कियां भी परेशान

उज्जैन कोचिंग एसोसिएशन ने पुलिस से ऑपरेशन मजनू चलाने की मांग की, स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े रहते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Jitendra Singh Chouhan

•

Updated: 30 Jul 2019, 7:00 AM IST

protection of the girl child,ujjain crime news,crime. crime against women,minor girls rape,ujjain hindi nwes,

उज्जैन कोचिंग एसोसिएशन ने पुलिस से ऑपरेशन मजनू चलाने की मांग की, स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े रहते

उज्जैन. शहर में लंबे समय से छात्राओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वालों को सबक सिखाने के लिए मुहिम नहीं चली है। इसके कारण शैक्षणिक संस्थानों के बाहर असामाजिक तत्वों के अड्डे बनते जा रहे हैं। कोचिंग संचालक व रहवासी इन लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश करते हैं तो यह लोग विवाद करने लगते हैं। एेसे में शहर के कोचिंग संचालकों ने अब पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने फिर से शहर में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित करने की मांग की, ताकि इन लोगों पर लगाम लगाई जा सके।

शहर में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी और अभद्रता की घटनाओं में इजाफा हुआ है। काफी मामले थाने तक पहुंच रहे हैं। कई प्रकरण में ये बदमाश आपस में ही उलझ रहे हैं। एेसी घटना शहर की शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ज्यादा हो रही हैं। इनसे छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं। इसी के चलते अब ऑपरेशन मजनू की मांग उठी है। उज्जैन कोचिंग एसोएिसशन के प्रमुख जीएल परमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से विषय को उठाया है। उनके द्वारा एसपी को भी समस्या अवगत कराया जाएगा। उनका कहना है कि कोचिंग संचालक अपने स्तर पर सुरक्षा संबंधी जो उपाय कर सकते हैं, वह कर रहे हैं। यह लोग संस्थानों से थोड़ा दूर खड़े होकर छात्राओं को परेशान करते हैं। इन पर कार्रवाई की जरूरत है।

इन क्षेत्रों में ज्यादा समस्या..

फ्रीगंज क्षेत्र की प्रमुख कोचिंग।

जीडीसी व दशहरा मैदान स्कूल।

तीन बत्ती पर निजी कॉलेज।

लोति और ज्ञानपीठ तिराहा।

लंबे समय से नहीं चली मुहिम

उज्जैन पुलिस शातिर बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन पवित्र चला रही है। बड़ी संख्या में बदमाश शहर से बाहर गए, लेकिन लंबे समय से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मुहिम नहीं चली है। पुलिस द्वारा समय-समय पर छात्राओं के बीच जाने का प्लान तैयार किया जाता है, लेकिन एेसा होता नहीं है। बता दें, पत्रिका द्वारा निर्भीक बचपन अभियान संचालित किया गया था। इसके माध्यम से स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान हुए संवाद में काफी छात्राओं ने अपनी समस्या बताई थीं।