3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बेटी और गर्भवती पत्नी को लेकर जा रहे पति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

पत्नी को चेकअप के लिए उज्जैन आ रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 15 Feb 2018, 8:06 AM IST

patrika

Serious injury,District Hospital,

उज्जैन. पत्नी को चेकअप के लिए उज्जैन आ रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक सहित तीन उसकी तीन बेटियां गंभीर घायल हो गईं।
बेरछा निवासी सुरेश (३२) हनोतिया पत्नी शोभा (२७), बेटी प्रीति (१०), प्रिया (५) और डेढ़ वर्षीय बालिका प्रियंका के साथ उज्जैन बाइक से आ रहा था। बुधवार दोपहर में वह ६ माह से गर्भवती पत्नी को महिला चिकित्सक को दिखाने के लिए निकला था। इसी दौरान पंवासा के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। सुरेश ने बताया कि दुर्घटना में शोभा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिला अस्पताल ले जाने के बाद मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में सुरेश को पैर में चोट आई है, जबकि प्रिया का उपचार माधव नगर अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर हालत के चलते प्रीति और प्रियंका को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुरेश रेलवेकर्मी है।
मां-बेटे को भी मारी टक्कर: दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक ने भागने चक्कर में पंवासा निवासी महेश और बसंताबाई को भी टक्कर मार दी। चिमनगंज थाने के एसआई जाधव ने बताया कि महेश उसकी मां बसंताबाई को बाइक पर बैठाकर फ्रीगंज आ रहा था। इसी दौरान उसे बोलेरो ने टक्कर मार दी। मामले की जांच की जा रही है। घायलों से बयान लेने के बाद बोलेरो चालक की तलाश की जाएगी।
खड़े ट्रक से टकराया एलपीजी कैप्सूल पलटा, लीकेज
उज्जैन. बडऩगर रोड पर मंगलवार देर रात ट्रक और बस की टक्कर हो गई, जिसमें एक यात्री घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को वहीं खड़ा कर दिया और यात्री की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह इसी ट्रक से घट्टिया की तरफ जा रहा एलपीजी कैप्सूल टकराकर पलट गया। जिसके चलते कैप्सूल लीकेज हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लीकेज को बंद किया और गंभीर हादसे को टाला।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक जेजी ०९ एक्स ८१३७ ने नीमच की तरफ से आ रही बस को टक्कर मार दी। बडऩगर रोड स्थित सोयाबीन प्लांट के समीप दोनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नीमच निवासी यात्री दिलीप पिता मांगूसिंह राजूपत घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को वहीं खड़ा कर दिया गया। बुधवार सुबह करीब ९ बजे घट्टिया की तरफ जा रहा एलपीजी कैप्सूल ट्रक से टकराकर पलट गया। जिस वजह से कैप्सूल में गैस लीकेज होने लगी। घटना के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गैस लीकेज को बंद किया और क्रेन की सहायता से एलपीजी कैप्सूल को सीधा किया गया। महाकाल थाने के एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि मामले में फिलहाल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।