3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा में जा रहे शिक्षक और छात्र समेत पांच की मौत

एटा और मथुरा में हुई दुर्घटनाओं में पांच की मौत हुई है। बाइक सवार तीन लोगों को कोई वाहन कुचल गया।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Feb 13, 2018

road Accident

आगरा। मथुरा और एटा में हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मथुरा में तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र और परीक्षा लेने जा रहे एक शिक्षक की भी मौत हो गई। शिक्षिका समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे, मौत आ गई
एटा में देहात कोतवाली के कासगंज रोड स्थित पीएसी बटालियन के मंगवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़न्त में शिक्षक और छात्र की मौत हो गई। एक महिला शिक्षक समेत दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शिक्षिका और दो छात्रों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षक सुनील कुमार अपनी बाइक पर अपनी साथी महिला शिक्षक को लेकर शिकोहाबाद रोड स्थित भामरपुर इंटर कालेज जा रहे थे। तभी कासगंज रोड पर पीएसी बटालियन के समीप हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार तीन छात्रों की सामने से आ रहे शिक्षक की बाइक से भिड़न्त हो। शिक्षक सुनील कुमार और हाईस्कूल के छात्र शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। महिला शिक्षिका समेत दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

मथुरा में तीन की मौत
मथुरा के थाना रिफाईनरी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 स्थित बाद गॉव के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने से बाइक सवार जगदीश पुत्र मंगल सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी जलालपुर निवासी थाना फरह ,भूदेवी पत्नी जगदीश उम्र करीब 48 वर्ष और सावित्री पत्नी सुन्दर की मौत हो गई। घटना बाद गांव के निकट हुई। टक्कर इतनी भयानक थी की तीनों वाहन के नीचे आ गए। लोगों को तीनों के शव सड़क के किनारे पड़े देखे तो पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। सीओ रिफाईनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि जगदीश,उसकी पत्नी भूदेवी और उनकी बुआ सावित्री तीनों बाइक पर सवार होकर सेही गांव रिश्तेदरी में जा रहे थे ।