3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में आज कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं, पर अब तक 70 लोग गवा चुके हैं जान

लंबे समय बाद उज्जैन में आज कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। अब कुल संक्रमित 856 हो गए हैं। 70 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 754 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 32 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Jun 2020, 4:17 PM IST

news

शहर में आज कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं, पर अब तक 70 लोग गवा चुके हैं जान

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। खुशी की बात ये है कि, लंबे समय बाद रविवार को जिले में कोरोना के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 856 हो चुकी है। जबकि, 70 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 754 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 32 केस एक्टिव हैं। इनमें से 80 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 13186, अब तक 557 ने गवाई जान


रतलाम में चार पॉजिटिव केस

पॉजिटिव निकले रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रविवार रात तक चार और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन रतलाम और एक जावरा का केस है। इससे पहले दोपहर में तीन और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक कुल 151 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 130 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 15 एक्टिव केस बचे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- यहां दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, नहीं देने पर माना जाता है अपशगुन

नीमच में तीन केस

नीमच में रात तक प्राप्त रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव मरीजों सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रविवार रात तक संक्रमितों की संख्या 439 हो गई है। अब तक कुल 407 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, अब एक्टिव केस 25 बचे हैं।