31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UJjain : जगोटी, बरखेड़ी में धमाकों के साथ भूकंप जैसे कंपकंपा रही धरती

दहशत....8 झटके महसूस किए. ग्रामीणों में घबराहट, घरों में आई दरारें, डरकर घरों से रहे बाहर, सूचना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे गांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Nitin chawada

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:52 AM IST

UJjain : जगोटी, बरखेड़ी में धमाकों के साथ भूकंप जैसे कंपकंपा रही धरती

UJjain : जगोटी, बरखेड़ी में धमाकों के साथ भूकंप जैसे कंपकंपा रही धरती

जगोटी (ujjain). महिदपुर तहसील के गांव जगोटी और बरखेड़ी बाजार में शुक्रवार को धमाकों के साथ बार-बार भूकंप जैसे झटकों से लोग दहशत में हैं। डर के चलते लोग घरों से दिनभर बाहर ही रहे। झटकों से कई घरों में बर्तन नीचे गिर गए और कई घरों में दरारें आ गईं। कंपन महसूस कर लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग आठ बार गांव में लगे झटकों के चलते भीड़ जमा हो गई। भूकंप के झटके जगोटी, बरखेड़ी बाजार, बेलाखेड़ा, कानाखेड़ी, हरवंश गांव में भी लोगों ने सुने और महसूस किए। धमाके की सूचना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी शुक्रवार शाम तक जगोटी नहीं पहुंचेे। धमाके और झटकों की वजह क्या है, यह सामने नहीं आया है।
जगोटी में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे तीव्रता से ब्लास्ट होने की आवाज के साथ मकान, दुकान कुछ सेकंड के लिए हिलने लग गए। किसी के पास की दीवार गिर गई हो या कहीं बड़ा बम ब्लास्ट हुआ हो ऐसी आवाज सुनकर ग्रामीण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर डरे सहमे एक दूसरे से झटके की जानकारी पूछते नजर आए। देखते ही देखते गली-मोहल्ले में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए। झटके के दौरान कई लोगों के घरों में बर्तन नीचे गिर गए। घर के अंदर बैठे लोगों को कंपन महसूस करते देख घबराकर घर से बाहर की और दौड़ पड़े। गांव के बनेसिंह ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, कैलाश चौधरी, भगवानसिंह पटेल, शंकरलाल प्रजापत आदि बताया, ऐसे झटके और आवाज हमने गांव में कभी नहीं देखे। आज पहली बार इतनी तीव्रता से झटके आए कि हम लोग डर गए।
करीब 1 इंच दूर हो गई दीवार
गांव के प्रहलाद ठाकुर ने बताया, मैं चढ़ाव पर परिवार सहित बैठा था। अचानक धमाके की आवाज आई। पूरा घर और हम लोग हिलने लगे। अधिक कंपन होने लगी तो हम दौड़ कर घर से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद घर में आकर देखा तो चढ़ाव-दीवार के बीच दरारें पड़ गई। बर्तन व्यापारी मोहन जाट ने बताया कि मैं दुकान में बैठा था, तभी अचानक ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ सेकंड के लिए मेरी दुकान के बर्तन हिलने लगे और एकाएक नीचे गिर गए। अधिक कंपन्न हुआ तो मैं भी दुकान छोड़कर सड़क पर जा खड़ा हुआ।
बरखेड़ी बाजार में भी अफरा-तफरी मची
बरखेड़ी बाजार में भी शाम तक धमाके की आवाज और झटके लोगों को महसूस होते रहे। गांव के विजय चौहान, नादानसिंह डाबी, राजेश चौहान ने बताया, गांव में सुबह से कई बार भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। शाम करीब 5 बजे बाद इतनी तीव्रता से झटका आया कि घरों के बर्तन और मकान पूरी तरह हिलने लगे. ग्रामीणों ने भूकंप के झटके की जानकारी और धमाकों की आवाज को लेकर महिदपुर प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम को दी, लेकिन मौके पर कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए। गांव में पहुंचे पटवारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया, यह प्राकृतिक घटना है। कभी-कभी ऐसी हलचल होती हैं। सरपंच राहुल मुकाती ने बताया कि पृथ्वी के अंदर भूगर्भीय घटना हुई है जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अगवत कराया था।

गांव में दिन भर चला अफवाहों का दौर
लगातार भूमिगत झटके के कारण जगोटी पंचायत के सामने स्थित 45 साल पुरानी पेयजल टंकी के गिरने की अफवाह फैल गई। लोग एकत्रित हो गए। घट्टिया-जगोटी मुख्य मार्ग पर गैस अथॉरिटी आफ इंडिया के सप्लाय केन्द्र से निकली पाइप लाइन में प्रेशर कार्य करने की अफवाहों को लेकर लोगों ने जानकारी निकाली, लेकिन वहां भूगर्भीय धमाके के समाचार नहीं मिले। इस बीच गैस अथारिटी आफ इंडिया के सप्लाय केन्द्र जगोटी के सुरक्षाकर्मी गायकवाड़ ने भूगर्भीय धमाके को लेकर खेड़ा चिकली स्थित कार्यालय में सूचना दी।