30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीवी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी तो पति ने फूंक दिया घर

एक पत्नी ने जब पति के मनपसंद की सब्जी नहीं बनाई तो उसके पति ने गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा दी.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Mar 2023, 4:31 PM IST

बीवी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी तो पति ने फूंक दिया घर

बीवी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी तो पति ने फूंक दिया घर

उज्जैन. एक पत्नी ने जब पति के मनपसंद की सब्जी नहीं बनाई तो उसके पति ने गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे बाइक, नोट सहित अन्य कीमती चीजें जलकर खाक हो गई, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया, पति घटना के बाद से फरार है।

नानाखेड़ा के अन्न पूर्णा नगर में जिद्दी पति की हरकत ने घर फूंक दिया। पत्नी ने मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो गुस्से में जिद्दी पति ने घासलेट डाल घर में आग लगा दी और पत्नी के साथ मारपीट की। हादसे में करीब 50 हजार नगद, बाइक और घरेलू कुल 3 लाख से ज्यादा का सामान जला है। महिला की शिकायत पर नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 323, 506 और 436 की धारा में केस दर्ज किया है हलांकी पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है।

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि घटना रात 12.30 बजे की है। अन्नपूर्णा नगर में रहने वाला सोहन सिंह बुंदेला होटल कर्मचारी है। रात करीब 12 बजे वह घर पहुंचा था। पत्नी ने उसकी मनपसंद सब्जी की बजाय दाल परोस दी। इससे सोहन नाराज हो गया और उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। उसकी पत्नी बबली जान बचा कर घर के बाहर भागी तो सोहन ने घर में घासलेट डाल आग लगा दी। जिसमे उसकी बाइक, 500 के नोट की गड्डी और घरेलू सामान जल गया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ मारपीट और घर फूकने की धारा में केस दर्ज किया है।