30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम की बैठक में दो लोगों को क्यों पड़ी 250 रुपए की चाय

होटल संचालकों को डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने के लिए बुलाया, बैठक में ही डिस्पोजल में चाय ले आया कर्मचारी
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

aashish saxena

•

Updated: 18 Oct 2019, 10:54 PM IST

Why two people had 250 rupees tea in corporation meeting

होटल संचालकों को डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने के लिए बुलाया, बैठक में ही डिस्पोजल में चाय ले आया कर्मचारी

उज्जैन. मांगलिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल का उपयोग न हो, इसके लिए केटर्स और होटल संचालकों की आयोजित बैठक में ही एक कर्मचारी डिस्पोजल में चाल लेकर पहुंच गया। चाय लोगों को दी जाती, उससे पहले ही अन्य कर्मचारी ने यह नजारा देख, ट्रे लौटा दी। हालांकि तब भी निगमायुक्त को इसकी जानकारी लग गई और उन्होंने दो कर्मचारियों पर जुर्माने की कार्रवाई कर दी।

सिंगल यूज प्लास्टिक व डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने के उद्देश्य से नगर निगम ने शुक्रवार शाम मेला कार्यालय में होटल-रेस्टोरेंट संचालक, केटर्स और हलवाईयों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक को लेकर निगम ने आगंतुकों के लिए चाय आदि की व्यवस्था की थी जिसके लिए 150 चीनी के कप और कांच के गिलास उपलब्ध करवाए गए थे। इसके बावजूद अनजाने में एक कर्मचारी कुछ डिस्पोजल में चाय लेकर वितरण करने के लिए आने लगा। मंच पर बैठे निगम जनसंपर्क अधिकारी निजामी यह नजारा देखते ही तुरंत कर्मचारी के पास पहुंचे और उसे चाय के साथ ही बाहर ले आए। बाद में चिनी के कप में चाय लाई गई। बैठक के दौरान अचानक हुई इस हलचल को निगमायुक्त ने भांप लिया। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए पीआरओ निजामी व कर्मचारी आशीष सोलंकी पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया।

22 को होगी समाधान बैठक

बैठक में निगमायुक्त ने कहा, जुर्माना सिर्फ उन पर किया जा रहा है जो स्वच्छ प्रक्रियाका उल्लंघन करते है। जब सिंगल य ूज प्लास्टिक और डिस्पोजल का उपयोग बंद होजाएगा तब निर्माण भी स्वत: ही ब ंद हो जाएगा। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों पर भी मंथन हुआ। व्यापारियों ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की शुरुआत में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही कुछ व्यवहारिक कठिनाइयां बताई। समस्याओं के निराकरण को लेकर अब 22 अक्टूबर को बैठक होगी।