
29 lakh rupees scam in Panchayat Goddess
उमरिया. संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आवेदक गनीराम सिंह ग्राम पंचायत बरहाई ने इस आशय की शिकायत किया है कि स्थानीय सरपंच बदन सिंह द्वारा पंच परमेश्वर मद से किए गए 29 लाख रुपयों का घोटाला किया है। जिसकी जांच कराने की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी। जिस पर कलेक्टर ने संबंधितों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर माल सिंह ने जिले के दूर दराज से आये 104 ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में गुलजार प्रसाद बैगा ग्राम नेउसा, सूरज कुमार बैगा भिम्माडोगरी ने संविदा वर्ग दो एवं मुन्नालाल बैगा बिजौरी ने सहायक वर्ग तीन के पद पर विशेष भर्ती अभियान के तहत नियुक्ति दिलाने, प्रतिभा सिंह अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरोई संतान पालन अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार चंद्रिका प्रसाद गुप्ता बरही ने मुख्यमंत्री अनुदान योजना 2017 मे स्वीकृत होने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा पोल नही खड़ा करने, धनीराम बैगा किरनताल ने बीपीएल मे नाम जोडने, देव नारायण बर्मन करकेली ने सरपंच द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य में लगे ट्रेक्टर का भाडा नही देने, सगुनी बाई बैगा भरौला ने चार माह से पेंशन नही मिलने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह रैमुन बाई गुप्ता कंचनपुर ने पेंशन स्वीकृत के बाद भी भुगतान नही होने, बुद्धसेन कुम्हार रामपुर ने पटवारी, आरआई के द्वारा पैसे लेकर गलत नाम करने, चंद्रकली सिंह देवगवां ने अवैध रूप से बिजली की तार बाडी से ले जाने पर मुआवजा दिलाने, उत्तम बर्मन झाडू मोहल्ला ने बीपीएल मे नाम जोडऩे, मुन्ना लाल बर्मन करकेली ने पटवारी द्वारा रिकार्ड सुधार नही करने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर निराकरण किया वहीं तत्समय निराकरण नही होने वाले प्रकरणो के लिए समय सीमा निर्धारित कर आवेदकों को सूचित किया।

Published on:
25 Jul 2018 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
